पलामू जिले के डाल्टनगंज-गढ़वा रोड पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के पैर में गोली मारी गई है। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झामुमो युवा मोर्चा की बैठक में युवा महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। आज पलामू के परिसदन भवन में झामुमो युवा मोर्चा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला और संचालन आशुतोष विनायक ने किया।
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका को प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठा देखा गया। पुलिस आई जिसके बाद युवती को उठाकर प्रेमी के घर के अंदर रखवाया गया।
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पदस्थापित पारा शिक्षक पर एक छात्रा ने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बारा में प्रेमिका ने किराए के मकान में अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर टाउन थाना क्षेत्र के नावाहाता में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।
लातेहार जिले के बालूमाथ के पंचायत सेवक अर्जुन राम को पलामू एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है
पाकुड़ में यार्ड में कार्य के दौरान रेलकर्मी की बीच खूब मारपीट हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।
पलामू की एक 13 साल की आदिम जनजाति की बच्ची के साथ बिहार में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना घटी है। बच्ची मानव तस्करी का शिकार हुई थी
पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के करकटा बूथ संख्या 181, 182 पर 09:45 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल यहां ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है
झारखंड के मौसम में अचानक ही बदलाव हुआ है। मंगलवार को हल्की बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी हुआ है।
पीएम मोदी शनिवार को पलामू आए थे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को एक टास्क दिया है। उन्होंने जाते जाते कहा है कि इस बार मतदान को एक त्योहार की तरह मनाया जाना चाहिए